आफ़ताब फारुकी
डेस्क: प्राइवेट स्कूल संचालक के बेटे ने पहली कक्षा की 5 वर्षीय छात्रा के साथ गांव के रजवाहे की पटरी के नीचे ले जाकर दुष्कर्म किया। मामला हरियाणा के फतेहाबाद जिले के भूना खंड के गांव का है जहाँ आरोपी मासूम बच्ची को स्कूल से नवरात्र में कंजक पूजन कार्यक्रम के लिए लेकर गया था। बताते चले कि दुष्कर्म का आरोपी भी नाबालिग है। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मासूम बच्ची ने रोते हुए अपनी मां को स्कूल संचालक के बेटे द्वारा गलत काम किए जाने की बात बताई। इसके बाद बच्ची को उसकी मां सीएचसी केंद्र भूना में लेकर पहुंची। इसके बाद चिकित्सकों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार करके घटना को जानकारी पुलिस को दी। जहां से पुलिस उसे फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मेडिकल के लिए लेकर पहुंची। थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम को 16 वर्षीय नाबालिग के विरुद्ध पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म तथा एससी, एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…