शाहीन बनारसी(इनपुट-साहिल खान)
आगरा: ताजनगरी आगरा में आज बुधवार तड़के शाहगंज इलाके में स्थित आर मधुराज हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें हॉस्पिटल संचालक, उनकी बेटी और बेटा शामिल है। सभी की मौत दम घुटने से हुई। वहीं आग लगने से हॉस्पिटल के भीतर धुआं फैल गया, जिससे मरीजों में भगदड़ मच गई। मधुराज हॉस्पिटल आगरा के जगनेर रोड पर स्थित है। इस बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर अस्पताल संचालित होता है और फर्स्ट फ्लोर पर संचालक डॉ0 राजन अपने परिवार के साथ रहते हैं।
आग लगने से पूरे अस्पलात में धुआं भर गया था। इसकी वजह से मरीजों और उनके तीमारदारों को घुटन महसूस होने लगी और चीख-पुकार मच गई। जिस समय आग लगी, उस दौरान अस्पताल में 7 मरीज, 5 कर्मचारी और तीमारदार मौजूद थे। आग की सूचना मिलते ही आस-पास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि फायर ब्रिगेड और पुलिस को भी सूचना दे दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूचना के करीब 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि तीन मरीज फंस गए थे। इन्हें दमकल कर्मियों की मदद से बाहर निकाला गया। इन मरीजों की हालत गंभीर है, फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…