तारिक आज़मी
वाराणसी: वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने कल रात सिगरा थाना क्षेत्र में हुवे भाजपा नेता की हत्या प्रकरण में आज नामज़द 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के नाम मंटू सरोज,अभिषेक सरोज, अनूप सरोज, सूरज यादव, व दिनेश पाल है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आज सुबह अमूल डेरी के पास से पुलिस ने उस समय गिरफ्तार किया जब सभी अपने अधिवक्ता का इंतज़ार कर रहे थे ताकि कचहरी जा सके।
बताते चले कि वाराणसी में बुधवार रात भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह की मनबढ़ शराबियो ने लाठी-डंडे व रॉड से मारकर हत्या कर दी। वारदात सिगरा जैसे पॉश इलाके के जयप्रकाश नगर मोहल्ले में हुई है। शराब पीकर झगड़ा करने वालों को टोकने वाले भाजपा नेता पशुपति नाथ सिंह ने जयप्रकाश नगर और आसपास के इलाकों में सक्रिय मनबढ़ युवकों के गैंग की शिकायतें पुलिस तक पहुंचाई थी। मई से सितंबर के बीच शराब ठेके के बाहर इस गैंग के उपद्रव की तस्वीरों को भी उन्होंने कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव को भेजी थी।
इस घटना के बाद वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए0 सतीश गणेश ने घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में नगर निगम चौकी प्रभारी नीरज ओझा को सस्पेंड कर दिया और उनके जगह पर प्रकाश सिंह को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मामले में नीरज ओझा सहित दरोगा ललित कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल देवी यादव, अनूप राय, मोहन यादव और कांस्टेबल राम अवतार, नितिन, सुधांशु व दिनेश को इस मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…