ए0 जावेद
डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी में छठ को लेकर पार्टियों की राजनीति तेज हो गई है। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा कांग्रेस के बीच यमुना नदी में प्रदूषण और त्योहार के लिए घाटों पर तैयारियों को लेकर जुबानी जंग छिड़ हुई है। छठ पूजा 30 और 31 अक्टूबर को है। व्रत करने वाली महिलाएं घुटनों तक पानी में उतरकर सूर्य देव को ‘अर्घ्य’ देती हैं। इसी क्रम में दिल्ली जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा और भाजपा नेता के बीच गरमागरम बातचीत हुई थी। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
इस दरमियान भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा और परवेश शर्मा के द्वारा जल बोर्ड के डायरेक्टर संजय शर्मा को यमुना के पानी में नहाने की चुनौती दिया गया था। जिसके बाद आज दिल्ली जलबोर्ड के डायरेक्टर (क्वालिटी कंट्रोल) संजय शर्मा ने दोनों भाजपा नेताओं की चुनौती को स्वीकार किया और यमुना के पानी से स्नान किया। इसका एक वीडियो बाद में डीजेबी के उपाध्यक्ष आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ट्विटर पर पोस्ट भी किया था।
भाजपा नेता और संजय शर्मा के बीच हुई गरमागरम बहस का हुआ था वीडियो वायरल
भाजपा नेताओ और संजय शर्मा के बीच हुई गरमागरम बहस को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमे संजय शर्मा के साथ भाजपा नेताओं की बात करने की शैले पर आप विधायल सौरभ भारद्वाज ने आपत्ति करते हुवे ट्वीट किया था कि “दिल्ली सरकार छठ पूजा की तैयारी कर रही है और भाजपा के नेता काम रोक रहे हैं , बदतमीज़ी कर रहे हैं। भाजपा चाहती है पूर्वांचली भाइयों को परेशानी हो और त्योहार ख़राब हो।“
पूर्वांचल वासियों ने भी किया था भाजपा नेता से गरमागरम बहस
इसके बाद पूर्वांचल वासियों से भाजपा नेताओं ने बात किया था तो उन्होंने भी भाजपा नेताओं से ज़बरदस्त बहस कर डाला था। इस बहस का भी वीडियो ट्वीट करते हुवे संजय भारद्वाज ने लिखा था कि “स्थानीय पुर्वंचाली लोगो ने भाजपा नेता को खरी खोटी सुनाई और भगा दिया। पूर्वांचली भाइयो ने कहा भाजपा खुद कुछ करती नही है और दिल्ली सरकार के अफसरों को धमका रहे है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…