Crime

50 वर्षीय महिला की गला रेत कर हुई निर्मम हत्या, मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स मौजूद

मो0 कुमैल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के रजौली गांव का है जहाँ महिला की गला रेत कर हत्या कर दिया गया है। महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम सायदा बानो है। वही बताया जा रहा है कि हत्या किसी पुराणी रंजिश के चलते की गई है। परिजनों ने घर के सामने रहने वाले कुछ लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है।

हत्या की सुचना मिलने पर मौके पर एडीसीपी उत्तरी अभिजित आर शंकर व अतिरिक्त इंस्पेक्टर गुडंबा भारी फोर्स के साथ मौजूद हैं और जांच में जुटी है।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts