आफताब फारुकी
लखनऊ: सपा के कद्दावर नेता आज़म खान को विगत दिनों अदालत द्वारा हेट स्पीच मामले में दोषी करार देते हुवे अदालत द्वारा दिली सजा और फिर उसके बाद उनकी विधानसभा सीट जाने के बाद आज सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जमकर भाजपा सरकार पर अपनी भडास निकली। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का मुख्य लक्ष्य रामपुर के समाजवादी नेता मोहम्मद आजम खान हैं। जिन पर आए दिन फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं और उन्हें हर तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। इसका कारण है कि आज़म खान सांप्रदायिक ताकतों के कट्टर विरोधी है और उन्होंने उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान बनवाया है।
उन्होंने कहा, ”बीजेपी इस बात से नाराज है कि मोहम्मद आजम खान ने रामपुर में मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को एक उच्चस्तरीय शिक्षण संस्थान बनाया, जिससे इस क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलना तय था।” अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार इस महान कार्य की सराहना करने के बजाय विश्व विद्यालय को ही नष्ट करने पर आमादा है। आजम खान के खिलाफ कितने झूठे मामले दर्ज किए गए? भाजपा मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त करने में लगी हुई है।”
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार को यह याद रखना चाहिए कि दुश्मनी की भावना का राजनीति में कोई स्थान नहीं है। लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष की समान भूमिका होती है। “मोहम्मद आजम खान कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं, वह दस बार रामपुर से विधायक रहे हैं, तीन बार सांसद, राज्य सरकार में कई बार मंत्री रहे हैं, और नेता प्रतिपक्ष भी रहे हैं। भाजपा द्वारा उन्हें दरकिनार करने की साजिश रची गई थी। उन पर राजनीति भारी होगी। प्रदेश की जनता भाजपा के अनैतिक आचरण को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…