शाहीन बनारसी
वाराणसी: देश में सभी के लिए गुणवत्ता पूर्ण समान शिक्षा की नीति पूरे देश में व्यावहारिक रूप से लागू किये जाने की मांग को लेकर बलिया से दिल्ली तक की समान शिक्षा तिरंगा साइकिल यात्रा के कल मंगलवार को गाजीपुर से वाराणसी जनपद में प्रवेश करने पर भंदहा कला कैथी स्थित आशा ट्रस्ट के प्रशिक्षण केंद्र पर अभिनंदन किया गया।
यात्रा दल का स्वागत करते हुए आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि देश में सभी को एक जैसी शिक्षा का अवसर मिलना चाहिए चाहे वह राष्ट्रपति की संतान हो अथवा किसान की। सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता बढ़ाने से ही यह संभव हो सकेगा। जिस प्रकार नवोदय विद्यालयों और केन्द्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए अभिभावक उत्सुकता दिखाते हैं उसी प्रकार सरकारी प्राथमिक स्कूलों की भी गुणवत्ता में अपेक्षित सुधार होने पर बच्चों के प्रवेश के लिए लोगों का झुकाव होगा।
यात्रा दल के सदस्यों को संस्था की तरफ से संविधान की उद्देशिका देकर विदा किया गया। यात्रा में प्रमुख रूप से श्रवण कुमार, अवनीश, मोहम्मद अरशद, संजय सिंह, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, विनोद मानव, बिट्टू तिवारी, धर्मेन्द्र यादव, राधेश्याम वर्मा, हरी आदि शामिल है। अभिनंदन कार्यक्रम में प्रदीप सिंह, सूरज पाण्डेय, नर नाहर पाण्डेय, त्रिभुवन आदि की प्रमुख भूमिका रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…