ईदुल अमीन
वाराणसी: ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुक़द्दस मौके पर आज वाराणसी के मशहूर व्यापार मंडल में एक दालमंडी व्यापार मंडल के जानिब से “लंगर-ए-मुहम्मदी” चलाया जायेगा। इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी है। दालमंडी व्यापार मंडल के द्वारा इस मुकद्दस मौके पर लंगर चलवाए जाने की चतुर्दिक प्रशसा हो रही है।
इस लंगर में लगभग 4 हज़ार लोगो को पेट भर खाने का इंतज़ाम किया गया है। कुल 50 डेग बिरयानी वेज और नानवेज बन रही है। आज सुबह से ही व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी कांग्रेस पार्षद मुहम्मद सलीम, शाहनवाज़ “शानू”, मुनाजिर हुसैन “मिन्जू”, सैयद इरशाद आदि लोग मिल कर इंतज़ाम में जुटे हुवे है। एक तरफ जहा नॉनवेज बिरयानी पक रही है तो दुसरे तरफ कुछ् ही दुरी पर वेज़ बिरयानी भी बन रही है। तमाम आम व ख़ास लोगो से दालमंडी व्यापार मंडल ने लगर चखने की इल्तेजा भी जारी किया है।
इस मौके पर हमसे बात करते हुवे कांग्रेस पार्षद मो0 सलीम ने कहा कि हमारा व्यापार मंडल जनहित के सरोकार का काम करता है। हर एक व्यापारी के सुख दुख में शामिल रहता है। हम व्यापारी भाई को अपना सदस्य महज़ नही समझते है बल्कि अपने परिवार का हिस्सा मानते है। इस परिवार के लिए हम जान देने को भी तैयार रहते है। व्यापार मंडल के महामंत्री शाहनवाज़ “शानू” ने कहा कि आका सरवरे कायनात के आमद की ख़ुशी में हम हर साल ऐसे लगर चलते है। इंशा अल्लाह आगे भी ये सिलसिला चलता रहेगा। सभी आम व ख़ास से हम लंगर में आकर खाने की इल्तेजा करते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…