तारिक आज़मी (इनपुट: सुफियान खान)
डेस्क: कर्णाटक में दशहरे के दिन एक बड़े विवाद की खबर सामने आई हैं। जहां एक 550 साल पुराने एक ऐतिहासिक मदरसे में शरारती तत्वों की भीड़ ने जबरदस्ती ताला तोड़ कर अन्दर घुस कर पूजा पाठ किया। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 9 लोगों को मुख्य आरोपी बनाया है जिनमे कुल 4 लोगों की गिरफ्तारी भी हो गई है।
वहीं इस मामले में विपक्ष राज्य की भाजपा सरकार पर हमलावर है और सबसे आगे एआईएमआईएम है। लोकसभा सांसदन असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके राज में ऐतिहासिक मदरसे को अपवित्र करने की कोशिश की गई है। औवैसी ने कर्नाटक की बसवराज बोम्मई सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, “राज्य की भाजपा सरकार “मुसलमानों को नीचा दिखाने” के लिए ऐसी घटनाओं को बढ़ावा दे रही है, “ऐतिहासिक महमूद गवां मस्जिद में उग्रवादियों ने गेट का ताला तोड़ा और अपवित्र करने का प्रयास किया। बीदर पुलिस कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई आप ऐसा कैसे होने दे सकते हैं? बीजेपी केवल मुसलमानों को नीचा दिखाने के लिए इस तरह की गतिविधि को बढ़ावा दे रही है।”
खबरिया पोर्टल जनता से रिश्ता ने बताया है कि मदरसा महमूद गवां जो एक प्राचीन इस्लामी कॉलेज भी है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अनुसार यह हेरिटेज में सूचीबद्ध है। इसके चलते कर्नाटक सरकार की आलोचना की जा रही है। मदरसे से जुड़े लोगों और अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का आरोप है कि दशहरा वाली रात 2 बजे भीड़ मदरसे के बाहर जमा हो गई। भीड़ में मौजूद लोगों ने पहले ताला तोड़ा फिर अंदर सिंदूर बिखेरकर पूजा-पाठ की।
आपको बता दें कि इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि मदरसे की सीढ़ियों पर खड़े होकर कुछ लोग “जय श्री राम” और “हिंदू धर्म जय” के नारे लगा रहे हैं। हालांकि अभी इस वीडियो की किसी आधिकारिक सोर्स द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और अन्य भागे हुए दोषियों की तलाश भी तेजी से हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…