सरताज खान
मुरादनगर। गाज़ियाबाद के एक इंजीनियरिंग कालेज के छात्र से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़ित छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी मिली और उन्होंने समाजसेवियों एक साथ थाना मुरादनगर पर जमकर हंगामा काटा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और बाकी की तलाश जारी है। घटना में कालेज के एचओडी की कार्यशैली सवालो के बड़े घेरे में आ रही है।
मामला दुहाई के पास रैपिड रेल की बेरिकेड्स के पास का बताया जा रहा है। जहा कुछ युवकों ने बीटेक के छात्र की बेरहमी से पिटाई की। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मोदीनगर फफराना बस्ती निवासी रोहन पुत्र पप्पू मुरादनगर दुहाई स्थित आरडी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। बताया कि 15 सितंबर को रोहन की कॉलेज के एक अन्य छात्र से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसी दिन एचओडी ने रोहन से कहा दिया था कि तुम कुछ दिन कॉलेज मत आना, तुम्हारी जान को खतरा है।
इसके बाद छात्र कॉलेज नहीं गया और डरा सहमा घर पर रहने लगा। परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। बताया गया है कि बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो रोहन के परिजनों ने देखा। परिजन मुरादनगर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। जिला पंचायत सदस्य अनिल गौतम, मोहित जाटव के साथ छात्र के परिजन थाने पहुंचे थे। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…