Politics

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत नाज़ुक, मेदांता के आईसीयु में भर्ती, समर्थक कर रहे ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की कामना

आफताब फारुकी

डेस्क: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालात गम्भीर है। उनकी तबियत ख़राब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहा हालत सीरियस होने पर मेदांता अस्पताल के आईसीयु में शिफ्ट किया गया है।

बताते चलें कि 82 वर्षीय सपा नेता मुलायम सिंह यादव कई दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन आज रविवार को उनकी हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित करना पड़ा। इस बीच पिता की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। समाचार लिखे जाते समय अखिलेश यादव के किसी भी पल पहुचने की संभावना है।

नेताजी के नाम से विख्यात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। वो वर्तमान में लोकसभा में मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया की पत्नी साधना गुप्ता का इसी साल जुलाई में निधन हो गया था। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया था। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं। मुलायम सिंह यादव की स्थिति गम्भीर होने की जानकारी होने के बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा ईश्वर से उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना किया जा रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts

लखीमपुर खीरी: जिले में छुटपुट घटनाओं के साथ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान

फारुख हुसैन लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सुबह 7:00 से लोकसभा…

15 hours ago

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम भाजपा नेता सुशील मोदी हारे कैसर से अपनी जंग, 72 वर्ष की आयु में हुआ निधन

शफी उस्मानी डेस्क: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील…

16 hours ago

जाने कब से है ज्येष्ठ माह की शुरुआत, क्या करे उपाय

बापू नंदन मिश्रा डेस्क: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह का समापन पूर्णिमा तिथि से…

20 hours ago