उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की हालत नाज़ुक, मेदांता के आईसीयु में भर्ती, समर्थक कर रहे ईश्वर से जल्द स्वस्थ होने की कामना

आफताब फारुकी
डेस्क: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालात गम्भीर है। उनकी तबियत ख़राब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहा हालत सीरियस होने पर मेदांता अस्पताल के आईसीयु में शिफ्ट किया गया है।

नेताजी के नाम से विख्यात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। वो वर्तमान में लोकसभा में मैनपुरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इससे पहले समाजवादी पार्टी के मुखिया की पत्नी साधना गुप्ता का इसी साल जुलाई में निधन हो गया था। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का 2003 में निधन हो गया था। मालती देवी अखिलेश यादव की मां थीं। मुलायम सिंह यादव की स्थिति गम्भीर होने की जानकारी होने के बाद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा ईश्वर से उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना किया जा रहा है।











