शाहीन बनारसी
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से समाजवादियो के बीच शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आज पूरा दिन समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता मुलायम सिंह यादव को श्रधांजलि देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम शहर बनारस में आयोजित किया।
शोकसभा को संबोधित करते हुवे वरिष्ठ सपा नेता मो0 हैदर गुड्डू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवाद को प्रदेश में स्थापित करने वाले एक बड़े स्तम्भ थे। उन्होंने समाज में भेदभाव की सियासत से ऊपर उठकर मानवता और इन्साफ परस्ती की सियासत किया। उनका निधन केवल समाजवादी पार्टी की ही क्षति नही बल्कि पुरे समाजवाद का एक बड़ा नुक्सान है।
इस अवसर पर श्रधासुमन अर्पित करते हुवे सपा नेता मो0 इमरान खान ने कहा कि प्रदेश में दबे कुचलो को सम्मान दिलवाने की बात जब भी होगी मुलायम सिंह यादव का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा हुआ मिलेगा। सपा नेता आदिल खान ने शोक सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी संघर्ष की ऐसी नीव डाली है जिसने समाजवाद को प्रदेश में जिंदा कर दिया। वही सपा नेता फरीद आलम ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पिछडो और अख्लियत को सम्मान दिलवाया है। उनका निधन पुरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।
शोक सभा को संबोधित करते हुवे मो0 साजिद गुड्डू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पुरे प्रदेश में ही नही बल्कि देश में लोहिया जी के सपनो को साकार करने का काम अपने पुरे जीवन भर किया। जब भी उत्तर प्रदेश की सियासत लिखी जाएगी मुलायम सिंह यादव का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा।
शोक सभा में प्रमुख रूप से मो0 हैदर “गुड्डू”, आदिल खान, इमरान खान, फरीद आलम, मो0 साजिद “गुड्डू”, शमीम अंसारी, सालिम अंसारी, राघवीर, हिफाज़त अली, शहाबुद्दीन पप्पू, अरविन्द सिंह, कैफ, आसिफ तनेजा, एखलाक अकेला, बाबु इलाही, साकिब खान, डॉ0 आलम, शाहिद अंसारी और एजाज खान आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…