ईदुल अमीन
वाराणसी: समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव जिनको पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक धरती पुत्र कहकर पुकारते थे का आज निधन होने से समाजवादियो में शोक की लहर दौड़ रही है। शहर बनारस में मुलायम सिंह को श्रद्धाजलि देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुवे जिसमे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव को नम आँखों से श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में दालमंडी के अरविन्द सिंह कटरे में समाजवादी नेता आदिल खान, मो0 हैदर गुड्डू, नजमी सुल्तान के संयुक्त नेतृत्व में मुलायम सिंह यादव के निधन पर एक श्रद्धाजली सभा का आयोजन किया गया।
श्रद्धाजलि सभा में समाजवादी नेताओ और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव की तस्वीर पर श्रद्धासुमन चढाते हुवे उन्हें नम आँखों के साथ याद किया। इस अवसर पर समाजवादी नेता और वाराणसी में समाजवादी संघर्ष की बड़ी पहचान आदिल खान ने स्मृति शेष बताते हुवे कहा कि “मैंने समाजवादी पार्टी की सदस्यता नेता जी के हाथो लिया था। उस दिन नेता जी ने समाजवाद का अर्थ और संघर्ष के सम्बन्ध में विस्तार से बताया था जो आज भी मेरे दिलो दिमाग में अंकित है। मैं उस मुलाकात के बाद नेता जी से लगभग 7-8 सालो के बाद मिला था दुबारा। नेता जी की स्मरण शक्ति अलोकिक है इसको सुना था मगर दूसरी मुलाकात में देख लिया जब नेता जी जो मुझसे 7-8 साल पहले मिले थे ने मुझे मेरा नाम लेकर संबोधित किया।
फरीद आलम ने शोक सभा को संबोधित करते हुवे कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी संघर्ष की ऐसी नीव डाली है जिसने समाजवाद को प्रदेश में जिंदा कर दिया। मुलायम सिंह यादव ने पिछडो और अख्लियत को सम्मान दिलवाया है। उनका निधन पुरे समाज के लिए एक बड़ी क्षति है। शोक सभा को संबोधित करते हुवे मो0 साजिद गुड्डू ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पुरे प्रदेश में ही नही बल्कि देश में लोहिया जी के सपनो को साकार करने का काम अपने पुरे जीवन भर किया। जब भी उत्तर प्रदेश की सियासत लिखी जाएगी मुलायम सिंह यादव का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। शोक सभा में प्रमुख रूप से आदिल खान, इमरान खान, फरीद आलम, मो0 साजिद “गुड्डू”, नजमी सुल्तान, अमीन सिद्दीकी, अमन खान, निशात खान, फरमान, बाबु इलाही और कैफ आलम. नदीम अहमद सिद्दीकी आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…