ईदुल अमीन/मो0 सलीम
वाराणसी। फूलपुर थानाक्षेत्र में अभी फुलपुर थाना क्षेत्र में हुई गोली लगने से एक युवक की मौत और दुसरे के घायल होने की घटना का पुलिस सुराग नही तलाश पाई थी कि आज एक और घटना ने पुलिस का सरदर्द बढ़ा दिया है। आज शाम अज्ञात बदमाशो ने एक अस्पताल संचालक और उसके साथी युवक को गोली मार कर घायल कर दिया है। घटना पिंडरा स्थित नेशनल इंटर कालेज के सामने की है। बोलेरो से आये बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों को गोली मारी और जौनपुर की तरफ फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि जौनपुर निवासी दोनों युवक की बाइक भी बिना नंबर की है। दोनों प्राइवेट हॉस्पिटल के संचालक बताए जा रहे हैं। इसमें अमन को पेट और जांघ में और कृपाशंकर को दाहिने हाथ में गोली लगी है। फिलहाल घटना की सूचना पर कि क्षेत्राधिकारी पिंडरा ने मौके का मुआयना किया और घायलों से घटना की बाबत जानकारी भी ली। इसके बाद पुलिस टीम को अपराधियों को पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की धर-पकड़ में लग गयी है।
घायलों की माने तो मौके पर चार राउंड गोली चली है। वही पुलिस सूत्रों की माने तो गोली 9एमएम पिस्टल से चली है। ऐसे में एक बड़ा सवाल ये भी उठता है कि शनिवार को हुई घटना में भी गोली 9एमएम पिस्टल से चली थी। प्रतिबंधित बोर की पिस्टल से बदमाशो द्वारा एक के बाद एक दो घटना को अंजाम दिया गया है। वाराणसी ग्रामीण पुलिस शनिवार को हुई हत्याकांड की भी गुत्थी अभी तक नही सुलझा पाई है कि तब तक एक और घटना ने पुलिस का सरदर्द बढ़ा दिया है। पुलिस फिलहाल मामले को आपसी रंजिश का मान कर चल रही है। मौके से पुलिस को दो खोखे बरामद हुवे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…