संजय ठाकुर
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार कस्बे में एक गरबा कार्यक्रम में नाचते हुए 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मनीष नरपजी सोनिग्रा शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को विरार के ग्लोबल सिटी परिसर में गरबा कार्यक्रम में नाचते हुए गिर पड़े।
मनीष को उसके पिता नरपजी सोनिग्रा (66) द्वारा अस्पताल ले जाया गया और उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौत की खबर सुनते ही मनीष के पिता भी अस्पताल में गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अधिकारी ने पिता-पुत्र की मौत के संभावित कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण पता चलेगा।
पिछले कुछ दिनों से ऐसी कई खबरें आ रही हैं जहां किसी कार्यक्रम में नाचने या शिरकत करते वक्त व्यक्ति की अचानाक मौत हो गई। वहीं इससे पहले शुक्रवार (30 सितंबर) को गुजरात के आणंद जिले में गरबा की धुन पर नाचते वीरेंद्र सिंह राजपूत (21) की मौत हो गई थी। वहीं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में नवरात्र के मौके पर जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां एक शख्स हनुमान की भूमिका निभाते वक्त बेहोश होकर गिर गया और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम राम स्वरूप बताया जा रहा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…