तारिक़ आज़मी (इनपुट: रचना सिंह)
उत्तराखंड में बीती रात हुई पौड़ी गढ़वाल में हुये बस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने रातों-रात 21 लोगों को बचाया बचाया है। सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। डीजीपी अशोक कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।
बताते चलें कि मंगलवार की देर शाम उत्तराखंड के पौड़ी जिले के बीरोंखाल में सिमरी के पास 45 से 50 लोगों को लेकर जा रही एक बस खाई में गिर गई। दुर्घटनाग्रस्त बस बताया जा रहा है कि बारातियों को लेकर जा रही थी।
बताते चले की कोटद्वार-रिखणीखाल-बीरोंखाल मार्ग पर सिमड़ी के पास बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पूर्वी नयार नदी की घाटी में जा गिरी। हादसा देर शाम सात बजे का था। बस में 45 से अधिक बराती सवार थे। सूचना पर धुमाकोट और रिखणीखाल पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग राहत और बचाव में जुटे हुवे थे। अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू अभियान चलाने में दिक्कतें आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बस काफी नीचे गई है जबकि पूरी पहाड़ी में लोग छिटक कर गिरे हुए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…