तारिक़ आज़मी
कभी कभी हमारे आस पास कुछ ऐसी घटनाए घटित हो जाती है जिनको देख कर और जानकार हम लानत भेजते है। ज़ुल्म एक अलग बात होती है मगर ज़ुल्म की इन्तेहा भी कोई होती है हम यह सोच में पड़ जाते है। जानवर के साथ अमानवीय हरकतों की बहुत सी घटनाये अक्सर ही चर्चा का केंद्र बन जाती है। अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमे एक खुद को बहुत बहादुर समझने वाला युवक अपनी बहादुरी एक बेजुबान और मासूम जानवर पर दिया देता है। वह भी ऐसा कि बेचारा जानवर कराह भी नही पाया और वही दम तोड़ दिया।
एक मादा कुत्ता बेचारा रास्ते के किनारे लेट कर अपने दुधमुहे बच्चो को दूध पिला रही थी। इसी दरमियान ज़ालिम हो चूका जैकी आता है। उसके हाथो में भारी ईंट लिए रहता है। जैकी को देख कर कुत्ते के बच्चे तो दूर भाग जाते है, मगर बेचारी मादा कुतिया शायद गहरी नींद में सो रही थी। जब तक अपने बच्चो के भागने का मतलब वह समझती तब तक जैकी ने पूरी ताकत से उसके सर पर वह बड़ी और भारी ईंट मार दिया।
ईंट लगते ही बेचारी बेजुबान जानवर एक इंच ही भी नही सकी और वही मौके पर दम तोड़ दिया। घटना कल शनिवार की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जैकी को हिरासत में ले लिया है। शायद आब भी इस वीडियो को देख कर निःशब्द होंगे कि आखिर इसमें से जानवर कौन है?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…