आदिल अहमद
डेस्क: कोडरमा गया ग्रैंडकार्ड सेक्शन रेलखंड पर आज सुबह गुरपा स्टेशन के समीप कोयला लदी एक मालगाड़ी के 53 डिब्बे बेपटरी हो गए। ट्रेन के पटरी से उतरने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के पास बहुत से लोग खड़े हैं। लेकिन तभी अचानक से फर्राटा भरती हुई ट्रेन खतरनाक ढंग में स्टेशन तक पहुंची। ट्रेन को प्लेटफॉर्म पर आते देख ही लोगों ने इधर-उधर भागना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि जब पटरी से उतरी ट्रेन स्टेशन तक पहुंची तो वहां क्या मंजर रहा होगा।
घटना के पीछे का कारण ब्रेक फैल होना बताया जा रहा है। ट्रेन के लोको पायलट और गार्ड सुरक्षित है। रेल सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मालगाड़ी एनटीडीसी कोडरमा स्टेशन से 2:55 पर खुली थी। मेल पासिंग ब्लॉक के कारण सुबह 4:22 बजे गझंडी स्टेशन के सेकंड लूप लाइन में आकर खड़ी हुई थी। यहां से 5:55 बजे खुली और लालबाग स्टेशन 6:12 बजे सुबह पास की। जिसके बाद ट्रेन के ड्राइवर ने घाट शुरु होने के पूर्व ब्रेक टेस्ट किया तो पाया ट्रेन का ब्रेक फेल हो गया है। जिसके बाद गार्ड से संपर्क किया और इसकी सूचना कंट्रोल को दी। जानकारी अनुसार हजारीबाग टाउन से एनटीसीडी (नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन,दादरी) के लिए जा रही 58 वैगन वाली मालगाड़ी के 53 डिब्बे बुधवार की सुबह कोडरमा और मानपुर रेलखंड के मध्य गुरपा स्टेशन के समीप बेपटरी हो गए।
जिसके बाद स्टेशन के पास एक बोगी और इंजन तो रुक गया। लेकिन पीछे के 53 डिब्बें बेपटरी हो गए। घटना के बाद मालगाड़ी के कई डिब्बे एक दुसरे पर चढ़ गए। जिससे ओवरहेड तार क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही अप और डाउन लाइन पूरी तरह से ब्लॉक हो गई। इस लाईन पर अप और डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से बाधित हो गया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। घटना के बाद बरवाडीह, गया, नेसुचबो गोमो व धनबाद से दुर्घटना राहत यान और अधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…