आफताब फारुकी
भोपाल: मध्य प्रदेश के दमोह जिले में दलित परिवार के 3 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वहीं एक घायल को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहा उसकी स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। गोली चलाने का आरोप गांव के रसूखदार पटेल परिवार पर है। मामला दमोह के देवरान गांव का है। जहा कथित तौर पर एक महिला के साथ छेड़छाड़ के बाद दोनों परिवारों में विवाद हुआ था।
हमले में मानक के भाई को भी गोली लगी है, जिसे इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में 6 आरोपी फरार हैं। दमोह पुलिस अधीक्षक डी0 आर0 तेनीवार ने इस मामले की पुष्टि की है। दमोह के कलेक्टर सहित, पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मरने वालों में मृतक घमंडी अहिरबार उम्र 60, मानक लाल अहिरवार 30 और राजप्यारी 58 शामिल हैं। वही पुलिस इस हत्या को अंजाम देने वालों की अब तक शिनाख्त नहीं कर पाई है।
दमोह के एसपी डीआर तेनिवार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, “आज सुबह दो परिवारों के बीच विवाद हुआ था। इनमें कुछ महिला सम्बंधित इशू था बाकी बातें विवेचना से साफ हो जाएंगी। विवाद में तीन लोगों की ऑन स्पॉट मौत हुई है एक अस्पताल में एडमिट है। एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की गियो है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें भेज दी गई हैं। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…