Others States

वन्दे भारत ट्रेन हुई दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेन के आगे आया भैसों का झुण्ड, टुटा ट्रेन का अगला हिस्सा

शाहीन बनारसी

डेस्क: मुंबई से गांधीनगर के बीच चलने वाली भारत की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत आज दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना वटवा स्टेशन से मणिनगर जा रही ट्रेन भैंसों के झुंड के सामने आ गई थी। हादसे से इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा सुबह 11 बजकर 15 मिनट पर हुआ। बताया जा रहा है कि ट्रेन के आगे भैंसों का झुंड आ गया था। इस बात की जानकारी पश्चिमी रेलवे के सीनियर पीआरओ जेके जयंति ने दी है।

बताते चले कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इस ट्रेन का उद्घाटन किया था। रेलवे के पीआरओ प्रदीप शर्मा ने कहा कि इस घटना से थोड़ा सा नुकसान हुआ। ट्रेन के संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा है। ट्रेन अपने निर्धारित समय से चल रही है। ट्रेन के आगे का हिस्सा जो टूटा है उसे ठीक किया जाएगा। ट्रेन को समय से ही संचालित किया जाएगा। रेल अधिकारियों का कहना है कि गुजरात में गाय-भैंस पालने वाले वंदे भारत के टाइम टेबल से वाकिफ नहीं हैं। यही वजह है कि भैंसों के झुंड पटरियों पर आ गया। उन्हें जागरूक करने के लिए अब एक अभियान चलाया जाएगा।

भारत की सबसे आधुनिक और नई खूबियों से लैस इस वंदेभारत ट्रेन को 30 सितंबर को हरी झंडी दिखाई गई थी। इस ट्रेन की रफ्तार 180 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हैं, लेकिन इसे अभी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ही संचालित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 सितंबर को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की थी और इसके साथ ही उन्होंने गांधीनगर से लेकर अहमदाबाद तक इसमें यात्रा की थी। यह देश में तीसरी वंदे भारत ट्रेन है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts