शाहीन बनारसी/ईदुल अमीन
हैरान कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख कर आप हैरान हो जायेगे कि कोई शख्स इतना हैवान कैसे हो सकता है। यह वीडियो एक चलती ट्रेन का है, जिसमें दो लोगों के बीच की हुई लड़ाई देखते ही देखते हाथापाई में तब्दील हो गई। यूं तो आपने ट्रेन में अक्सर सीट को लेकर लोगों के बीच लड़ाई होते देखी होगी, लेकिन कई बार कुछ लड़ाइयां जान पर बन आती हैं। इसका अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स और एक लड़के के बीच में जबरदस्त हाथापाई हो जाती है। इस दौरान दोनों ही एक-दूसरे पर हावी होते नजर आते हैं। इस बीच बिना बलों वाला शख्स धक्का मारते हुए लड़के को ट्रेन के दरवाजे तक ले जाते हुए पीटने लगता है और गुस्से से तिलमिलाते हुए लड़के को ट्रेन के दरवाजे से बाहर धक्का मार देता है। वीडियो में धक्का देने के बाद शख्स लड़के को बचाने की कोशिश तक नहीं करता है और उल्टा वापस अपनी जगह पर आ जाता है, जैसे कि कुछ हुआ ही नहीं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया गया है। इस 15 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि, लड़का जिस तरह से ट्रेन से गिरा है, उसकी जान बचना बहुत मुश्किल है। इस वीडियो को अब तक 165.3K व्यूज मिल चुके हैं, जबकि दो हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। दिल दहला देने वाले इस वीडियो में शख्स की हरकत को देखकर यूजर्स भी आग बबूला हो रहे हैं। वीडियो देखने के बाद कोई इसे मर्डर बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि, इस शख्स को जेल होनी चाहिए।
हमने इस वीडियो से सम्बन्धित फोटो को गूगल पर सर्च करके घटना की हकीकत जानना चाह तो जानकारी हासिल हुई कि वायरल वीडियो की घटना 15 अक्टूबर शनिवार रात की है। युवक जिसको ट्रेन से फेका गया था उसका नाम सैजल सेख है और जीआरपी ने उसको घायल अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पाया था, जिसका इलाज चला रहा है और वह काफी घायल है। मगर स्थिति अब उसकी खतरे से बाहर है। घटना हावड़ा-मालदा टाउन इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन की है। जीआरपी वेस्ट बंगाल ने इस सम्बन्ध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में कुछ अन्य के शामिल होने की भी आशंका पुलिस को है। घटना स्थल बीरभूम जिले के तारापीठ रोड और रामपुर हाट स्टेशन के बीच हुई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…