मो0 कुमैल
पीलीभीत: जिन हाथो से अपने बच्चे को पाल पोस कर एक बाप बड़ा करता है और अपने बच्चो की हर ख्वाहिश पूरी करता है। आखिर ऐसी क्या वजह हो गई कि वही बाप अपने बेटे और बेटी को ज़हर देकर मार डालता है। मामला उत्तर प्रदेश के जिले पीलीभीत का है जहाँ एक बाप ने अपने बेटे और बेटी को ज़हर देकर मार दिया और फिर खुद भी फंदे से लटक कर जान दे दिया। जानकारी के अनुसार गांव रंभोजा में रहने वाले बालक राम (45) का शव बुधवार सुबह फंदे पर लटका मिला। उसका पुत्र निहाल (11) और पुत्री शालिनी (15) का शव कमरे के अंदर ही संदिग्ध हालत में चारपाई पर मिले। दियोरियां कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलने पर एएसपी डॉ। पवित्र मोहन त्रिपाठी ने भी गांव पहुंचकर परिवार वालों से वार्ता कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया, अभी घटना को लेकर कोई स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
अभी घटना को लेकर कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। एएसपी डॉ0 पवित्र मोहन त्रिपाठी ने परिवार वालों को एक मकान के अंदर ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है। मगर अभी कोई कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया घरेलू कलह को लेकर बच्चों के जहर देकर बालक राम द्वारा आत्महत्या की बात सामने आ रही है। जांच में स्थित स्पष्ट हो जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…