तौसीफ अहमद
लखनऊ: लखनऊ में आईपीएस अफसर के फार्म हाउस पर मैनेजर का शव मिला है। मैनेजर का शव फ़ार्म हाउस के बाग़ में आम के पेड़ से लटकता पाया गया है। जानकारी के अनुसार माल के अटारी व सुरतीखेड़ा गांव के बीच स्थित आईपीएस अधिकारी बीके मौर्य के फार्म हाउस में मैनेजर विजय कुमार मौर्य (30) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव फ़ार्म हाउस के बाग में आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक मैनेजर के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही जांच की मांग की है। सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी जुटाए हैं।
वही आईपीएस बीके मौर्य भी फार्म हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों को निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया। मृतक के भाई दुर्गेश व बहन शांति के मुताबिक एक वर्ष पहले भी विजय को जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि विजय सोमवार की रात कुछ दोस्तों के साथ ससपन पुलिया स्थित दुकान पर पराठा रोल खाने गया था। चौकीदार मेहरबान ने बताया कि लौटते समय विजय के साथ एक युवक भी था, जो रात में रुका था। मृतक के भाई गंगाराम ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। विजय के परिवार में आठ भाई बहन हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वही इस घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि एक दशक पूर्व इसी फार्म हाउस के चौकीदार की बदमाशों ने गला रेत कर हत्या कर दी थी। उस मामले का खुलासा आज तक माल पुलिस नहीं कर सकी है। ग्रामीण दोनों वारदातों को एक साथ जोड़कर देख रहे हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…