Crime

गाज़ियाबाद: बुजुर्ग दंपत्ति की हुई हत्या, घर में पड़ा मिला शव

सरताज खान

गाज़ियाबाद(लोनी): जिले गाज़ियाबाद में दोहरे हत्या से हडकंप मच गया। गाज़ियाबाद के लोनी में घर के अन्दर से दो शव बरामद किये गये है। दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैली हुई है। घर के अन्दर से बुजुर्ग दंपत्ति का शव मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार, लोनी के ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके की चर्च कॉलोनी में पति-पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। बुजुर्ग दंपती घर में मृत अवस्था में मिले हैं। घटना से इलाके के लोगो में डर का माहौल बना हुआ है।

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वही सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसपी ग्रामीण मौके पर मौजूद हैं।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts