आफ़ताब फारुकी
कौशांबी: ममता के स्नेहशील छाया का अहसास ही बहुत बड़ा होता है। मगर जब ममता ही शर्मसार करने की हरकत कर जाए तो बेशक इंसान निःशब्द हो जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ कौशांबी में। जिसने देखा उसने ममता को कोसा जिसने नही देखा सिर्फ सुना वह निःशब्द हो गया। आप सोचो मां अपने बच्चे के लिए क्या कुछ नहीं करती है। फिर आखिर कैसे कोई मां अपने नवजात को फेक सकती है। ऐसा तो जानवर भी नही करते है। मामला कौशांबी का है जिसे जानकर आप खुद भी हैरत में पड़ जाएंगे।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह रामपुर धमावां गांव स्थित ससुर खदेरी नदी किनारे एक शिशु का शव पड़ा था। शिशु के शव की स्थिति जान आप के रोंगटे खड़े हो जायेंगे। लाश झाड़ियों के पास थी और उसके शरीर पर चींटी चल रही थी। जंगली कुत्तों ने भी शव को नोंचने का प्रयास किया। इस बीच नदी किनारे पहुंचे गांव के ही कमलेश ने नवजात का शव देखा तो वह ज़ालिम माँ जिसके लिए हम नि:शब्द हो जाए वह उसे कोसने लगा। कमलेश ने इसकी जानकारी पास में ही चायपान की दुकान चला रहे छेदीलाल को दी। इस पर छेदीलाल ने गांव के चौकीदार अजय कुमार के साथ ही डायल 100 को घटना की जानकारी दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। चौकीदार ने बताया कि नवजात बेटा था और कुछ घंटे पहले का ही जन्मा लग रहा था। उसके शरीर पर कुत्तों के नोचने का जख्म दिख रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज कर ली। इस बाबत थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे का कहना है सुसंगत धारा में केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना के बाद दोषी का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…