शाहीन बनारसी
चंदौली: चंदौली के बबुरी थाना अंतर्गत चनहटा गांव में काफी दिनों से विवाद बने ज़मीन पर आज रविदास प्रतिमा रखे जाने पर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। कई दिनों से विवाद में चल रहे ज़मीन पर एक पक्ष ने रविदास प्रतिमा स्थापित कर दिया था जिसके चलते यह विवाद हुआ। एक पक्ष द्वारा रविदास प्रतिमा स्थापित होने की जानकारी पर दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुँच गया। दोनों पक्षों के आमने-सामने होने पर विवाद हो गया।
जानकारी होते ही क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह राजस्व विभाग की टीम के साथ पहुंच गए। विवादित जमीन की दोबारा पैमाइश कराई जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस ने चार को हिरासत में ले लिया है। सीओ की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई जा रही है।
सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि विवादित जमीन की पैमाइश कराई जा रही है। बगैर प्रशासन की अनुमति के कभी भी प्रतिमा स्थापित नहीं की जा सकती। चार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…