ए0 जावेद
वाराणसी: दूकान से दुकानदार की जानकारी हुवे बगैर बर्तन चुरा कर दूसरी दुकानों पर बेचने वाले कर्मचारी और उसके एक सहयोगी को आज कैंट पुलिस ने चोरी के बर्तनों सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। गिरफ्तार अभियुक्त चितईपुर निवासी गुरु नारायण और मुग़लसराय निवासी संतोष केशरी के पास से पुलिस ने चोरी किये गए बर्तन बरामद किये है। इस गिरफ़्तारी के सम्बन्ध में कैण्ट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-559/2022 धारा धारा 411/413/414 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर रही है।
पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अभियुक्त गुरुनारायण ने बताया कि मैं लहुराबीर चेतमणि ज्वेलर्स के सामने “होलसेल बाजार” नामक बर्तन की दुकान पर काम करता हूं और मालिक की जानकारी के बिना उनकी दुकान से माल चुराकर यहीं खंडहर में छिपाकर रख देता हु। दूसरे अभियुक्त संतोष कुमार केशरी ने बताया कि मैं मुगलसराय में अपनी गिफ्ट और केक की दुकान चलाता हूं और गुरुनारायण के बुलाने पर यहां आकर बर्तन ले जाकर अलग-अलग दुकानों पर बेंच देता हूं। सामान बेंचकर जो भी पैसा मिलता है वो हम दोनों आपस में बांट लेते हैं। पुलिस ने उनके निशानदेही पर खंडहर में रखे हुवे 5 सनफ्लेक्स चूल्हा, 35 प्रेशर कुकर, 31 सेलो थर्मस, 1 यू कुक चॉपर बरामद किया है। बरामद माल की बाज़ार कीमत एक लाख से अधिक की बताई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…