Allahabad

देखे विडियो: झूंसी में बीकानेर मिष्ठान भंडार में देर रात लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

तारिक़ खान

प्रयागराज: कल देर रात झूंसी में बीकानेर मिष्ठान भंडार में भीषण आग लग गई। बताते चले कि दूकान बंद थी। अचानक से दूकान आग की उठती लपटें देखी गई जिससे अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रिप धारण कर लिया। झूंसी में जीटी रोड पर स्थित बीकानेर मिष्ठान भंडार से आग की ऊंची ऊंची लपटें उठते देख भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

आग लगने की सूचना पाकर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था जिससे काफी मशकक्त करनी पड़ी। हालंकि स्थानीय लोगों की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था। बीकानेर मिष्ठान भंडार में आग लगने से सबकुछ जलकर नष्ट हो गया है।

बीकानेर मिष्ठान भंडार की पूरी बिल्डिंग खंडहर में तब्दील हो गई है। भीषण आग लगने से काफी नुक्सान हुआ है। वही अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगाया जा सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। दुकान मालिक और परिजन गहरे सदमे में हैं।

Banarasi

Recent Posts