तारिक़ खान
डेस्क: कल गुरुवार की देर रात मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के झल्लार थाने के पास हुआ। इस दर्नाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। हादसा गुरूवार रात करीब सवा दो बजे टवेरा कार की खाली बस से टकराने से हुआ। हादसे में 11 लोगो की मौत हो गई। कार चला रहा चालक गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में पांच पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। सभी मृतकों के शव झल्लार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजे गए हैं। सभी मृतक इसी गांव के रहने वाले थे। घटनास्थल से इस गांव की दूरी महज एक किमी है।
कार के परखच्चे उड़ गए हैं। कार की तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दुर्घटना काफी भयावह रही होगी। हादसे के बाद कार को काटकर शवों को निकालना पड़ा। हादसे की जानकारी लगते ही एसपी समेत अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है। एसपी और डीएम ने पीड़ित परिवारों को शासन के नियमानुसार सहायता राशि देने की बात कही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…