तारिक खान/ ईदुल अमीन
डेस्क: पाकिस्तान के गुजरांवाला में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के आजादी मार्च में फायरिंग हुई है. माना जा रहा है कि ये फायरिंग पुलिस की तरफ से की गई है. कथित तौर पर 4 लोग इसमें घायल हुए हैं. फायरिंग की घटना इमरान खान के कंटेनर के पास हुई है. गोलीबारी गुजरांवाला के अल्लाह वाला चौक में हुई. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने कहा है कि इमरान खान सुरक्षित है.
सूत्रों के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों इमरान खान के कंटेनर के पास पहुंचने पर गोलीबारी की है. गोलीबारी जैसी ही शुरू हुई, इमरान खान के सुरक्षाकर्मियों ने तेजी से कंटेनर को सुरक्षित किया और कथित तौर पर हमलावर को दबोच लिया।
इस हमले का अब दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पहले वीडियो में देखा जा सकता है कि इमरान की रैली जा रही है और अचानक गोलियों की आवाज़ आती है. गोलियां की आवाज़ इस वीडियो में आ रही है मगर हमलावर नही दिखाई दे रहा है. दुसरे एक सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को दौड़ा कर पकड़ा जा रहा है.
इस दरमियान मौके पर भगदड़ की स्थिति बन गई है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…