Varanasi

शहर-ए-बनारस के मौसम ने ली करवट, रातें हुई सर्द

शाहीन बनारसी

वाराणसी: शहर-ए-बनारस के मौसम ने अब करवट लेना शुरू कर दिया है। कभी गर्मी तो कभी सर्दी का अहसास दिलाने वाले मौसम ने अब रातो की सर्द में इजाफा करना शुरू कर दिया है। बनारस में रातें अब धीरे-धीरे सर्द की तरफ बढती जा रही है। वही दिन में निकलने वाली धुप से अब राहत का भी अहसास हो रहा है,

बनारस की बात करें तो यहां तापमान 15 से 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा और कोहरा घना होता जाएगा। रात में ओस की बूंदों का एहसास सुबह हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा और ठंडक का अहसास और भी बढ़ जाएगा। अगर आपका बनारस घूमने का प्लान है तो बैग में कुछ हल्के गरम कपड़े और शॉल इत्यादि रख लें।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts