Demo pic
तारिक़ खान
सहारनपुर: स्टार पेपर मिल में भीषण आग लगने से इलाके में हडकंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे यूपी के सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित स्टार पेपर मिल आग लग गई। आग की सुचना जैसे ही दमकल विभाग को मिली तत्काल पता लगते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई।
बताया गया कि आग बुझाने में दमकल विभाग की करीब आठ गाड़ियां लगी। मुजफ्फरनगर से भी दमकल विभाग की टीमों को सहारनपुर बुला लिया गया था। वही स्टार पेपर मिल में गोदाम में लगी आग में एक कर्मचारी लाल बहादुर मंडल (57) की जलने से मौत हुई है।
सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि यह कर्मचारी गोदाम में ही कार्यरत था और वहीं कैंपस में रहता था। हालांकि इस मामले में अभी स्टार पेपर मिल प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि पेपर मिल के गोदाम में आग लगी थी और जो भयंकर रूप ले चुकी थी, जिसमें करोड़ों रुपए का कागज जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। करीब सुबह 6:00 बजे फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…