मो0 चाँद
चंदौली: बुधवार की भोर में चंदौली के एक कपडे की दूकान में आग लग गई। चंदौली में स्थित इस दूकान का नाम प्रदीप वस्त्रालय है। बताते चले कि कपडे के दूकान के दूसरी मंजिल से धुआं निकलते देख इसकी जानकारी हुई। वही दूकान की दूसरी मंजिल पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में प्रतिष्ठान के स्वामी व कर्मचारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
बुधवार की भोर में प्रदीप वस्त्रालय की दुकान के दूसरी मंजिल से धुआं निकलता देख बगल के ही माला व्यवसाई ने दुकान के मालिक को फोन करके जानकारी दी।
प्रतिष्ठान के धर्मपाल गुप्ता मनोज गुप्ता प्रदीप गुप्ता अपने सहयोगी कर्मियों को लेकर दुकान पर पहुंच गए। धुआं उठता देख कर सन्न रह गए आनन-फानन में दुकान खोल कर उपरी मंजिल पहुंचे और दरवाजा खोल कर आग को बुझाने में जुट गए। कोतवाली पुलिस को जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने में जुट गई जिससे दुकानदार ने राहत की सांस ली।
प्रतिष्ठान के स्वामी धर्मपाल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि दुकान के दूसरी मंजिल पर महिलाओं के लिए साड़ी चुनरी का महंगा आइटम था जिसने इलेक्ट्रिक की शॉर्ट सर्किट से नीचे नीचे गद्दे में आग लग गई। उन्होंने बताया कि लाखों रुपए का सामान आग जलने से नुकसान पहुंचा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…