शाहीन बनारसी(इनपुट-सायरा शेख)
मुंबई: मुंबई के दादर में स्कूल में हुए ज़ोरदार धमाके से हडकंप मच गया। दरअसल, स्कूल की रसोई में गैस सिलेंडर रखी थी जिसमे विस्फोट हो गया, गैस सिलेंडर विस्फोट में ज़ोरदार आवाज़ हुई। घटना सुबह करीब पांच बजे का बताया जा रहा है। गैस सिलेंडर विस्फोट में तीन लोग घायल हो गये है। ये धमाका छबीलदास स्कूल में हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार विस्फोट स्कूल की रसोई में रखे 4 सिलेंडर में हुआ। ये धमाका इतना जोरदार था कि स्कूल की खिड़कियां टूट गईं और दीवार में भी दरार आ गई। हादसे में स्कूल के 3 स्टाफ घायल भी हुए हैं। जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात रही कि विस्फोट सुबह करीब पांच बजे हुआ। इस दौरान स्कूल में बच्चे नहीं होते हैं।
फिलहाल स्कूल में दीवाली की छुट्टी भी चल रही थी, जिसके कारण स्कूल बंद था। वही धमाके से जुड़ा जो वीडियो सामने आया है। उसमें देखा जा सकता है कि विस्फोट से स्कूल को काफी नुकसान पहुंचा है। सिलेंडर विस्फोट किस वजह से हुआ है। इसकी जांच पुलिस कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…