मो0 कुमैल
औरैया: बाइक सवार युवक को वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के कानपुर मार्ग का है जहाँ पर किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान बेला बस्ती निवासी नीरज उर्फ रीनू (36) पुत्र जवाहर सिंह के रूप में हुई। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
पिता ने बताया कि मंगलवार देर शाम बेटा फैक्टरी से घर के लिए बाइक से निकला था। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने कही रुक जाने का अंदेशा जताते हुए खोजबीन नहीं की, मोबाइल फोन भी बन्द था। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र ने शव कब्जे में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…