ए0 जावेद (इनपुट: सायरा शेख)
मुंबई: महानगर मुंबई के सस्मीरा इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड टैक्सटाइल में हुए कैमिकल रिसाव के कारण 4 लोग झुलस गए। स्थानीय निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार शाम करीब 5:15 बजे वर्ली स्थित इस संस्थान में कैमिकल लीक की खबर मिली। लीक कैमिकल, ग्लिसरीन बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि पिछले माह, मध्य प्रदेश के भोपाल शहर की मदर इंडिया कॉलोनी में भी क्लोरीन गैस टैंक लीक हो गया था इससे गैस फैलने से हड़कंप मच गया था। गैस रिसाव के कारण बस्ती में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इससे लोग घरों से बाहर निकल गए थे।
मामले में दो बच्चों समेत 15 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। भोपाल जिला कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया था कि कि ईदगाह वाटर फिल्टर प्लांट में पानी साफ किया जा रहा था, इसी दौरान सिलेंडर से क्लोरीन गैस लीक हो गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…