फारुख हुसैन
बदायु: प्रधानमन्त्री को ई-मेल के माध्यम से जान से मारने की धमकी प्रकरण में एक्शन मोड़ में आई एटीएस की गुजरात यूनिट ने सर्विलाश की मदद से बदायु के अमन सक्सेना नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। वही इस मामले में किसी युवती के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है। एटीएस की गुजरात यूनिट अमन सक्सेना से पूछताछ कर रही है।
अमन सक्सेना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले बरेली के राजर्षि कालेज में इंजीनियरिंग का छात्र था। लेकिन, उसने अपनी पढ़ाई अधूरी छोड़ दी। चर्चाओं के अनुसार अमन लैपटाप चोरी के मामले में पहले भी पकड़ा जा चुका है। उस समय छात्र होने के नाते पुलिस ने लैपटाप बरामद कर उसे छोड़ दिया था। इसके अलावा उसकी गतिविधियां लगातार संदिग्ध रही हैं। उसकी हरकतों से परिवार वाले भी परेशान रहते हैं, इसलिए उससे अपने संबंध खत्म कर पहले ही बेदखल कर चुके हैं।
कहा जा रहा है कि इस ई-मेल धमकी प्रकरण में तीन लोग शामिल हैं। जिसमे बदायूं के अमन सक्सेना के अलावा गुजरात के युवक, युवती का नाम आया तो वहां की एटीएस भी सक्रिय हो गई। इसके बाद से तीनों आरोपितों की जानकारी जुटायी जा रही थी, जिससे उन्हे पकड़ा जा सके। सर्विलांस के माध्यम से अमन की लोकेशन बदायूं में ट्रेस होते ही टीम रात में शहर आ गई। अमन ने किस मकसद से धमकी दी, इसकी जांच की जा रही है। अन्य दोनों आरोपितों के बारे में गुजरात एटीएस के इंस्पेक्टर वीएल बघेला ने कोई जानकारी साझा नहीं की। बदायूं सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर सहंसरवीर सिंह ने बताया कि एटीएस ने ई-मेल की जांच के संबंध में युवक को पकड़ा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…