आदिल अहमद
कानपुर: कानपुर के एसआई आफताब आलम का एक वीडियो सोशल मीडिया की “भीड़तंत्र” द्वारा जमकर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि एसआई अफताब आलम जो काफी चर्चा में रहते है के द्वारा एक महिला को धक्का दिया गया। इस वीडियो के सम्बन्ध में लिखा जा रहा है कि अक्सर चर्चा में रहने वाले एसआई आफ़ताब आलम ने एक महिला को इस प्रकार से धक्का दिया कि वह सड़क पर गिर पड़ी।
दरअसल सोशल मीडिया अक्सर अफवाहों का अड्डा बन जाता है। सिक्के के एक पहलू को महज़ देख कर उसके ऊपर अपना नजरिया दिया जा सकता है, मगर सिक्के के दुसरे पहलू को जानना भी ज़रूरी होता है। ऐसा ही इस वीडियो का दूसरा पहलू है जिसमे आफ़ताब आलम एसआई दोषी नही अपितु अपने कर्त्तव्य का पालन करने वाले एक दरोगा की नज़र से देखा जा सकता है। हकीकत थोडा दुसरे तरफ की अलग ही है।
इसकी सुचना एसआई जयवीर ने सम्बन्धित थाने को दिया जहा से सुचना पाकर एसआई आफताब आलम अपने हमराहियो सहित मौके पर पहुचे और अभियुक्त की गिरफ़्तारी में सहयोग किया। इस दरमियान अभियुक्त फैज़ को छुड़ाने का प्रयास कर रहे उसके भाई को धक्का देकर अभियुक्त को पुलिस की गाडी में बैठाला था। अभियुक्त के भाई को धक्का देने के दरमियान उसके पीछे खडी अभियुक्त की माँ गिर पड़ी और कुछ मौका परस्त लोगो ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद इस सम्बन्ध में कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने जाँच किया और जाँच में भी यही तथ्य सामने आया तथा एसआई अफताब आलम को क्लीन चिट मिल गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…