अनुराग पाण्डेय/ मो0 चाँद “बाबु”
वाराणसी। आज भैरव अष्टमी के अवसर पर भैरव नाथ स्थित बाबा काल भैरव के मंदिर में भव्य श्रृंगार किया गया। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के जन्मोत्सव मनाते हुवे श्रधालुओ ने 801 किलो का केक काटा।
महंत राजेश्वरानंद ने बताया कि बुधवार को भैरवाष्टमी पर प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त पांच वैदिक ब्राह्मणों द्वारा बाबा का षोडशोपचार पूजन किया गया। विशेष स्नान, सिंदूर लेपन, नूतन वस्त्र धारण कराने के बाद बाबा को रजत मुखौटा धारण कराकर विशेष श्रृंगार किया गया। मध्यान्ह 12 बजे विशेष श्रृंगार दर्शन, झांकी सायंकाल 5 बजे, अष्ट भैरव हवन सायंकाल 7 बजे, श्रीकालभैरव जन्म लीला, कृष्ण-सुदामा लीला, महिषासुर वध, काली तांडव, मसान की होली, शीतला झांकी इत्यादि कार्यक्रम हुए।
उन्होंने बताया कि अर्धरात्रि 12 बजे बाबा काल भैरव का जन्मोत्सव व महाआरती होगी। इस क्रम में कल गुरूवार को सायंकाल 5 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। महंत राजेश्वरानंद सरस्वती ने बाबा के भक्तो से अपील करते हुवे कहा है कि आप सभी काशीवासी इस भंडारे में सादर आमंत्रित है। आप सभी भंडारे में सम्मिलित होकर बाबा के दर्शन कर अपने पापों का समन कर पूर्ण के भागी बने।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…