मुकेश यादव
मऊ: मऊ जनपद के मोहम्दाबाद गोहाना कोतवाली क्षेत्र स्थित बनियापार चट्टी के पास आज हौसला बुलंद बदमाशो ने दफ्तर में घुस कर एक बैंक के फ्रेंचाईजी संचालक को गोली मार दिया और वहा रखा कैश लूट के फरार हो गए। गोली लगने से घायल संचालक की हालत गम्भीर बताया जा रहा है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पुलिस पहुची और घायल संचालक को जन सहयोग से अस्पताल पहुचाया। घायल फ्रेंचाइज़ी संचालक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव गोहाना कोतवाली के सुतरही गाँव के निवासी है।
बदमाशो द्वारा चलाई गई गोली प्रमोद के सिर पर कान के पास लगी और वह घायल होकर ज़मींन पर गिर पड़े। अचानक से गोली की आवाज दफ्तर और आसपास हंगामा मच गया। इधर गोली मारने वाला बदमाश काउंटर पर कैश से भरा बैग उठाया और असलहा दिखाते हुए बाहर निकला, जहा उसका साथी बाइक स्टार्ट कर इंतज़ार कर रहा था। जब तक आस पास के लोग इकट्ठा होते तब तक बदमाश असलहा लहराते हुवे मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े गोली मारकर लूट की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे और घायल संचालक का हालचाल लेने के साथ ही मामले की जानकारी ली।
लूट की रकम पर है अंदेशा, बकाये की बात भी आई सामने
एक तरफ जहा लूट 45 हज़ार की बताया जा रहा है। वही प्रारंभिक जानकारी में लूट न होना बताया जा रहा था। जबकि जिला अस्पताल पहुंचे घायल फ्रेंचाइजी संचालक प्रमोद के बेटे विवेक ने बताया कि पिता के पास एक लाख रुपया की नकदी थी, जिसे बदमाश लूट कर ले गए। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। नकदी को लेकर मामला अभी साफ नहीं है। वही दुसरे तरफ कुछ बकायेदारो की बात भी सामने आई है जिसके ऊपर हर पहलू पर जाँच किया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…