तारिक खान
मेरठः “हर हर शंभू” गाने वाली मशहूर यूट्यूब गायिका फरमानी नाज एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। इस बार उनकी चर्चा किसी गाने अथवा सिंगिंग कम्पटीशन को लेकर नही है बल्कि लूट को लेकर हो रही है। फ़रमानी नाज़ का सगा भाई अरमान मेरठ के सरधना में हुई डकैती की वारदात में अपने साथियों समेत गिरफ्तार हुआ है। डकैतों के इस गैंग में फरमानी के पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी शामिल थे। इस गैंग ने सरूरपुर में भी लूट की वारदात की थी। फिलहाल फ़रमानी नाज़ का पिता और जीजा फरार है और पुलिस उनको तलाश रही है।
पिछले दिनों हुई लूट की घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने मुजफ्फरनगर के मोहम्मद लोहड्डा निवासी यूट्यूबर फरमानी नाज के भाई अरमान सहित आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यह सभी गिरफ़्तारी सोमवार को हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर दो क्विंटल सरिया भी पुलिस ने बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने टेहरकी गांव स्थित निर्माणाधीन टंकी सहित कई जगहों से सरिया लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इस गिरोह में फरमानी का पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी शामिल बताए गए हैं। उनकी तलाश जारी है।
आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया सरिया भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार वारदात में फरमानी नाज के पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी शामिल हैं। यूट्यूबर फरमानी का भाई अरमान और जीजा इरशाद गिरोह को चला रहे थे। चोरी और लूट के सरिया को आरिफ ठिकाने लगा रहा था। पुलिस ने इन दोनों को भी नामजद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आठ आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से उनको जेल भेजा गया है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए मुजफ्फरनगर में भी कई जगह दबश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…