आदिल अहमद
डेस्क: मध्य प्रदेश में सड़क पर गुंडागर्दी के कई वीडियो पिछले दिनों वायरल हो रहे है। मगर इस बार एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जान कर सभी हैरत में पड़ जा रहे है। मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है, जहा बीच राह में 4 लडकियों ने एक लड़की की जमकर पिटाई कर दिया। बेरहमी से इस पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया और मामले में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू हो गई है। इंदौर पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, एक लड़की को चार लड़कियां सड़क पर पटक देती हैं और फिर उसके साथ मारपीट करती हैं। एक लड़की तो सड़क पर गिरी लड़की के शरीर पर बैठकर उसके साथ मारपीट करती है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आज यहां बताया कि प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि यह मामले एमआईजी थाना क्षेत्र का है।
वायरल वीडियो इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र का और 2 दिन पहले का बताया जा रहा है। इसमें 4 युवतियों द्वारा एक युवती की बीच सड़क पर पिटाई करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में नजर आ रहा है किस तरह से शराब नशे में धुत युवतियां आपस में एक दूसरे की पिटाई कर जान लेने पर उतारू हैं। हालांकि चारों युवतियों द्वारा एक युवती की पिटाई की जा रही है तो वहीं बचाव में वह युवती भी इन्हें पीटने की कोशिश कर रही है। वहां मौके पर मौजूद कुछ लोग यह सब माजरा देखते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। घटना के दौरान लोग वीडियो बनाते हुए नजर आए जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…