तारिक़ आज़मी
वाराणसी: वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में विगत माह एक बुज़ुर्ग भाजपा नेता की हत्या दारुबाज़ो ने कर दिया था। बुज़ुर्ग भाजपा नेता इन दारुबाजो को सड़क पर दारु पीने से रोकते थे। इसके बाद वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने सख्त निर्देश दिए और सख्ती थोडा हुई भी। मगर वक्त गुज़रा और सख्ती मुलामीयत में तब्दील हो गई है। सड़क पर दारुबाज़ आपको दिखाई दे जायेगे बैठ कर दारु अथवा बीयर पीते हुवे। ऐसा लगता है जैसे ये दिखाना चाहते हो कि आज हमने बड़े बहादुरी क़ा काम किया और दारु अथवा बीयर पिया।
सबसे अचम्भे की बात ये है कि इस प्रकार से सड़क पर बैठ कर होती नशाखोरी करने वालों को पुलिस का भी डर नही हॉट है। तस्वीर में दिखाई दे रहा है कि बियर शाप के चबूतरे पर बैठ कर युवक हाथो में बियर केन लिए हुवे है और उसके ठीक सामने पुलिस कर्मी खड़े है। मगर युवक को कोई फिक्र नही है। इस बेफिक्री का कारण समझ से परे है। वही इन नशेड़ियो को क्यों नज़र अंदाज़ कर रही है यह स्थानीय कोतवाली पुलिस जाने। तस्वीर आज बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 12 बजे ली गई है। ये कोई आज की ही बात नही है बल्कि रोज़मर्रा की बात है। शरीफ लोगो ने इस रास्ते का इस्तेमाल ही लगभग बंद कर है और केवल वैकल्पिक मार्ग के तौर पर ही इस्तेमाल करते है। अब देखना होगा कि कब कोतवाली इस्पेक्टर साहब की निगाहें करम इस तरफ जाती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…