शाहीन बनारसी
वाराणसी: मुलायम सिंह यादव के 84वीं जयंती पर आज समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न माध्यमो से श्रधान्जली अर्पित किया। इस क्रम में आज शहर में सपाजनों ने कई कार्यक्रम वाराणसी में आयोजित किया। विभिन्न प्रकार से कार्यक्रमों के तहत आज गंगा उस पार रेत पर रेत से आकृति बना कर सपाइयों ने मुलायम सिंह यादव को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
आज बीएचयू के विजुअल आर्ट्स के छात्राओं के साथ सपा नेताओं ने यह आकृति बनाकर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री मनोज राय धुपचंडी ने बताया कि नेताजी ने करोड़ों लोगों के जीवन स्तर को बदला है। चाहे वो किसी भी जाति के हो, धर्म के हो। आज हम लोगों ने उनकी 84 जयंती पर गंगा पार रेती में सैंड आर्ट के माध्यम से उनकी आकृति बनाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव अंबेडकर वाहिनी सत्य प्रकाश सोनकर, सचिन यादव, वरुण सिंह सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा नेता इकबाल खान ने अपने समर्थको सहित अर्पित किया श्रधासुमन
वाराणसी के हुकुलगंज निवासी सपा नेता इकबाल खान ने अपने समर्थको के साथ मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर सपाजनों ने 2 मिनट का मौन रखा। इकबाल खान ने अपने समर्थको को संबोधित करते हुवे कहा कि प्रदेश में दबे कुचलो को अधिकार दिलवाने वाले धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव ने संघर्ष में अपना जीवन व्यतीत किया। उन्होंने दबे कुचले वर्ग के लिए संघर्ष किया और उनको उनका अधिकार दिलाया।
किशन दीक्षित के नेतृत्व में निकली पदयात्रा
सपा नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी किशन दीक्षित के नेतृत्व में एक पदयात्रा आदमपुर क्षेत्र में भैसासुर घाट से निकली। सैकड़ो सपाइयो के साथ निकली यह पदयात्रा प्रहलादघाट-मच्छोदरी, विशेश्वरगंज, मैदागिन, कबीरचौरा होते हुवे राजनारायण पार्क बेनियाबाग़ पर जाकर समाप्त हुआ। पुरे रास्ते सपाजन मुलायम सिंह यादव अमर रहे का नारा लगा रहे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…