Crime

पंजाब: शिवसेना नेता की सरेराह प्रदर्शन के दरमियान गोली मार कर दिन दहाड़े हत्या

जावेद अंसारी

अमृतसर: अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की आज शुक्रवार दोपहर गोली मारकर हत्‍या कर दी गई। मिल रहे समाचारों के अनुसार एक प्रदर्शन के दौरान सूरी को सड़क पर गोली मारी गई है। वे एक मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग करने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार, शिवसेना के स्‍थानीय नेता सूरी, प्रबंधन के विवाद को लेकर एक मंदिर के बाद प्रदर्शन कर रहे थे तभी उन पर कथित तौर पर एक दुकानदार द्वारा कम से कम पांच गोलिया दागी गई। हालांकि उन्‍हें पुलिस की सुरक्षा हासिल थी लेकिन हमलावर उन्‍हें निशाना बनाने में सफल रहा। अस्‍पताल पहुंचाने के पहले ही सूरी की मौत हो गई।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts