पंजाब: शिवसेना नेता की सरेराह प्रदर्शन के दरमियान गोली मार कर दिन दहाड़े हत्या

जावेद अंसारी
अमृतसर: अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की आज शुक्रवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मिल रहे समाचारों के अनुसार एक प्रदर्शन के दौरान सूरी को सड़क पर गोली मारी गई है। वे एक मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। हमले के दौरान कई राउंड फायरिंग करने की बात सामने आ रही है।












