अजीत शर्मा
वाराणसी: वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र के राजश्री अपार्टमेंट में रहने वाले मोबाइल विक्रेता आशीष मेहरोत्रा (45) वर्ष द्वारा बीती रात किसी समय ज़हरीला पदार्थ का सेवन कर अज्ञात कारणों से ख़ुदकुशी कर लिया है। घटना की जानकारी आज परिजनों को तब हुई जब सुबह काफी वकत बीत जाने के बाद वह अपने कमरे से बाहर नही निकले। मृतक आशीष ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया उसकी जानकारी किसी को नही है।
बीती रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने गया था। सोमवार सुबह काफी देर तक वो कमरे से बाहर नहीं आया। अनहोनी की आशंका में कैंसर पीड़ित भाई ने दरवाजा खोल कर देखा तो सन्न रह गया। आशीष की हालत सामान्य नहीं थी। मुंह से झाग निकल रहा था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दिया और आननफानन आशीष को कबीरचौरा मण्डलीय अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लक्सा थानाध्यक्ष अनिल साहू के ने बताया कि प्रथमदृष्टिया जहरीला पदार्थ खाने का मामला लग है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…