सायरा शेख
मुंबई: योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा ठाणे में एक सभा को संबोधित करते हुवे महिलाओ के कपड़ो को लेकर एक टिप्पणी किया था। इस सभा में बाबा रामदेव ने डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस मौजूदगी में महिलाओं के कपड़ो को लेकर की गई टिप्पणी अब विवादों में घिरती जा रही है। दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने सभा में बाबा के वक्तव्य का वीडियो ट्वीट कर उनसे माफ़ी मांगने की बात कही है।
स्वाति मालीवाल ने वीडियो ट्वीट कर लिखा है कि “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री जी की पत्नी के सामने स्वामी रामदेव द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी अमर्यादित और निंदनीय है। इस बयान से सभी महिलाएँ आहत हुई हैं, बाबा रामदेव जी को इस बयान पर देश से माफ़ी माँगनी चाहिए!” बताते चले कि योगगुरू बाबा रामदेव ने महिलाओं के कपड़े को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। ठाणे में एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि, महिलाएं साड़ी पहनकर भी अच्छी लगती हैं। सलवार कमीज पहन कर भी अच्छे लगते हैं…! मेरी राय में बिना कुछ पहने भी अच्छे लगते हैं। उनका यह कहते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।
इस सन्दर्भ में बाबा रामदेव ने कहा, साड़ी पहनने नहीं मिली तो कोई समस्या नहीं है….! अब घर जाकर साड़ी पहनिए। रामदेव ने आगे कहा कि महिलाएं साड़ी में अच्छी लगती हैं, अमृता फडणवीस की तरह ड्रेस (सलवार सूट) में भी महिलाएं अच्छी लगती हैं….! और मेरी नजर में वो बिना कुछ पहने भी अच्छी लगती हैं। इस कार्यक्रम में बाबा रामदेव ने अमृता फडणवीस की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, अमृता फडणवीस को युवा बने रहने का इतना जुनून है कि मुझे लगता है कि वह कभी भी 100 साल की बूढ़ी औरत नहीं होंगी। क्योंकि वे बहुत हिसाब से अन्न खाती हैं। खुश रहती हैं, जब देखों वे बच्चों की तरह मुस्कुराती रहती हैं। अमृता फडणवीस के चेहरे पर जिस तरह की मुस्कान है, मैं सबके चेहरे पर वैसी ही मुस्कान देखना चाहता हूं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…