संजय ठाकुर
डेस्क: सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक खूंखार भालू एक बाइक सवार शख्स पर हमला करते नजर आ रहा है। वीडियो में भालू शख्स के चेहरे को कई जगह से नोच-नोचकर लहूलुहान कर रहा होता है, इस दौरान शख्स की चीखें सुनकर वहां इलाके के लोग इकट्ठा हो जाते हैं और किसी तरह शख्स को भालू से बचाने की कोशिश करने लगते हैं। इसी दौरान भालू ने भीड़ पर भी हमला कर दिया, जिसमें दो अन्य लोग भी जख्मी हो गए। वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की भी हालत खराब हो गई है। कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखें।
चौंका देने वाला यह वीडियो तमिलनाडु के तेनकासी जिले का बताया जा रहा है, जहां एक भालू ने एक के बाद एक तीन लोगों पर हमला बोल दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भालू ने पहले बाइक सवार शख्स पर हमला कर दिया और इसके बाद उसके चेहरे को कई जगह से नोच-नोचकर लहूलुहान कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। इस दौरान शख्स की दर्दभरी चीख सुनकर इलाके के लोग वहां इकट्ठा हो गए और भालू के चंगुल से शख्स को निकालने की कोशिश करने लगे। भालू को भगाने के लिए लोगों ने उसे पत्थर भी मारे, लेकिन गुस्से से तिलमिलाया भालू रुका नहीं, बल्कि और तेजी से शख्स के चेहरे को नोचने लगा। यह मंजर वाकई हैरान कर देने वाला है। फिलहाल शख्स की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…